फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस स्टैंड के बाहर गंदगी का ढेर, नालियां ओवरफ्लो

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड के पास गेट नंबर एक और दो के बीच लगा गंदगी का ढेर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस स्टैंड के पास जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इसके साथ ही नालियां गंदगी से अटी हैं। इस कारण पानी ओवरफ्लो होकर नालियों से बाहर निकल रहा है। सड़क के किनारे गंदगी से उठ रही बदबू के कारण लोग मुंह पर कपड़ा रखकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, छावनी बस स्टैंड के गेट नंबर एक और दो के बीच में गंदगी का ढेर लगा है। इसे समय पर उठाया नहीं जा रहा। स्थानीय लोगों को कहना है कि नाली को बंद हुए दो साल हो गए हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। गंदगी उठाने के लिए कभी कभी ही सफाई कर्मचारी आते हैं।
नियमित नहीं होती सफाई
लाल कुर्ती बाजार निवासी विकास ने बताया कि यहां पर आसपास के रेहड़ी संचालक रोजाना कूड़ा फेंकते हैं। इसके कारण इस जगह पर कूडे़ का ढेर लगा रहता है। यहां पर नियमित सफाई नहीं होती है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के पास भी रहती है गंदगी
छावनी के बीडी फ्लोर लक्ष्मी नगर निवासी अजय ने बताया कि बस स्टैंड के साथ साथ लाला भगवान दास सहगल होलसेल सब्जी मंडी के पास भी गंदगी पसरी रहती है। लेकिन प्रशासन की और से इस गंदगी की ओर कोई भी ध्यान नहीं देता। कई बाद गंदगी रोड के बीचों बीच पड़ी रहती है। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।
कूड़े के ढेर के कारण नाली बंद
बीसी बाजार निवासी रवि कुमार का कहना है कि बस स्टैंड के पास लगे कूडे़ के ढेर के कारण नाली गंदगी से अटी है। नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क के किनारे जमा रहता है। और जिससे उठने वाली बदबू से लोग परेशान होते हैं।
रेहड़ी संचालकों का नाली पर कब्जा
जंडली निवासी रविंदर ने बताया कि बस स्टैंड के पास कई रेहड़ी संचालकों ने नाली के ऊपर कब्जा किया है। इसके कारण नाली गंदगी से अटी है।
रेहड़ी फड़ी संचालक बस स्टैंड के पास रोजाना गंदगी फेंकते हैं। इस कारण गंदगी का ढेर लगा जाता है वहीं सफाई कर्मचारियों से गंदगी का उठवाया जाता है।
विनोद बेनिवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद अंबाला सदर।

अंबाला छावनी बस स्टैंड के पास गेट नंबर एक और दो के बीच लगा गंदगी का ढेर। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड के पास गेट नंबर एक और दो के बीच लगा गंदगी का ढेर। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड के पास गेट नंबर एक और दो के बीच लगा गंदगी का ढेर। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड के पास गेट नंबर एक और दो के बीच लगा गंदगी का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें