अंबाला। कलां एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सुभाष पार्क में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मंथन थिएटर एवं फिल्म फाउंडेशन द्वारा नुक्कड़ नाटक आजादी की शानदार प्रस्तुति दी गई। नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार शहीदों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। नाटक में सर्व धर्म सद्भावना के ऊपर जोर डाला गया, इंसानियत और मानवता ही उत्तम समाज सेवा है, हमें आपस में बंटने की बजाय एक होकर देशभक्ति के पथ पर आगे चलना चाहिए। रंगकर्मी उमा शंकर एवं सह निर्देशक विकास शर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रंगकर्मी उमा शंकर, मनीष, विकास शर्मा, पूनम चौहान आदि उपस्थित रहे।