अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में कोच सुरेंद्र संग खड़े जूडो खिलाड़ी तेजस: स्वयं
अंबाला। जूडो की इंडिया टीम में चयनित होकर अंबाला कैंट के कच्चा बाजार निवासी 16 वर्षीय तेजस ने जिले का नाम चमकाया है। पहली बार जूडो में अंबाला से किसी खिलाड़ी ने यह मुकाम हासिल किया है। अब तेजस इंडिया की टीम के संग दो अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। पहले 11 से 12 सितंबर को इंडोनेशिया में होने वाले एशियन चैंपियनशिप व 26 व 27 अक्तूबर को तजाकिस्तान में होने वाले कैरिटेशन कप में खेलेगा। अगर एशियन गेम्स में तेजस का पदक आता है तो वह जल्द ही होने वाली वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप का हिस्सा बन सकेगा। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने खिलाड़ी व जूडो कोच सुरेंद्र को बधाई दी। कोच ने बताया कि तेजस डीएवी रिवरसाइड स्कूल का छात्र है। वह चार साल से तैयारी कर रहा है लेकिन उनके पास एक साल पहले ही आया था। तेजस के पिता विवेक मल्होत्रा बिजनेसमैन तो मां प्रवीण रानी गृहिणी है। इंडिया टीम में पूरे देश से 9 लड़कों और 9 लड़कियों का चयन हुआ है, इनमें हरियाणा से दो लड़के हिसार से हर्षित व तेजस शामिल है।