(अंबाला) नारायणगढ़। चेक बाउंस के मामले में कोर्ट ने अंकित सचदेवा को भगोड़ा घोषित कर दिया। जेएमआइसी कोर्ट ने उसके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। सोमवार नारायणगढ़ थाने में 174-ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
हेडकांस्टेबल कमल कुमार की तहरीर पर की गई कार्रवाई के अनुसार आरोपियों ने लेनदेन के मामले में किसी देनदार पक्ष को चेक दिया था जोकि बाद में बैंक से बाउंस हो गया। पंचायती स्तर पर समझौता न होने के बाद लेनदार पक्ष ने कोर्ट में याचिका दायर की न्याय दिलाने की मांग की थी।