फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोऑपरेटिव बैंक की बैठक में शाखा बदलने की अनुमति, चोरी का मामला अनसुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दी अंबाला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की बलदेव नगर शाखा में 24 सितंबर को लॉकर काटकर करोड़ों के जेवरात और नगदी चोरी होने की वारदात के बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज हो गई है। पहले बैंक प्रबंधक स्तर पर शिफ्टिंग की बात कहीं जा रही थी, लेकिन अब बैंक की मुख्यालय स्तर पर होने वाली मीटिंग में भी शिफ्टिंग के लिए अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

ऐसे में बैंक की जल्द ही सार्वजनिक सूचना देकर बैंक के लिए जगह की तलाश की जाएगी। बता दें कि सन् 2000 से बैंक किराये की बिल्डिंग पर चल रहा था। उधर, बैंक में होने वाली चोरी के करीब डेढ़ माह बाद भी अभी तक चोर गिरोह का कोई सुराग नहीं लगा। जबकि शातिर चोर बैंक में दीवार तोड़ने के बाद दो छुट्टी वाले दिन बैंक में दाखिल हुए थे और दो सुराख करने के बाद करीब 32 लॉकरों को काटकर उसमें से करोड़ों की नगदी व जेवरात चुरा ले गए थे। यहां तक कि सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने संग ले गए थे।
बता दें कि बैंक में कटे 34 लॉकरों में से 24 उपभोक्ताओं के थे, जबकि बाकी खाली थे। हालांकि चोरी हुए जेवरात व नगदी की कीमत पुलिस तफ्तीश में करीब 8 करोड़ रुपये होने की बात कहीं जा रही थी। पुलिस की ओर से एक माह पहले ही दावा किया जा रहा था कि आरोपियों तक पहुंच गए है बावजूद अभी तक हाथ खाली है।
विज्ञापन

पीड़ित गृहमंत्री से लगा चुके गुहार

बता दें कि अभी तक पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ित उपभोक्ताओं में रोष है। हालांकि इस संबंध में गृहमंत्री अनिल विज के अलावा बैंक महाप्रबंधक सहित पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगा चुके हैं बावजूद अभी तक पुलिस आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का दावा कर रही है।


वर्जन
आरोपियों के मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पुलिस की जांच जारी है।
जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक अंबाला
वर्जन
2000 से बैंक किराये की बिल्डिंग पर चल रहा था। अब इस बैंक को दूसरी जगह शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यालय स्तर पर होने वाली मीटिंग में भी शिफ्टिंग की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

भूषण गुप्ता, बैंक ब्रांच मैनेजर, कोऑपरेटिव बैंक बलदेव नगर शाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें