फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनुष्ठान में विवाद के बाद तीन सदस्यों का स्थायी निष्कासन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। श्री दिगंबर जैन सभा अंबाला छावनी के आठ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुआ विवाद अब बढ़ता जा रहा है। सभा ने अनुशासनहीनता, पुजारियों से कथित अभद्र व्यवहार और पदाधिकारियों के साथ मारपीट के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए आलोक जैन, पारस जैन और सरस जैन को सभा से स्थायी रूप से निष्कासित कर दिया है। साथ ही, तीनों के सामाजिक बहिष्कार का भी निर्णय लिया गया है।
घटना के बाद सभा के सदस्यों ने सदर थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। वीरवार को पुलिस ने मामले में चिकित्सकों से राय ली। थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

सभा के अध्यक्ष के अनुसार, अनुष्ठान के दौरान कुछ सदस्यों ने पुजारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और आयोजन में बाधा डालने का प्रयास किया। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन आरोप है कि बाद में सभा अध्यक्ष राजेश जैन और उपाध्यक्ष डॉ. राजीव जैन पर हमला किया गया। दोनों के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, आलोक जैन, पारस जैन और सरस जैन ने भी मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


आपात बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास
घटना के बाद सभा की आपातकालीन आम बैठक बुलाई गई। उपाध्यक्ष डॉ. राजीव जैन ने बताया कि बैठक में तीनों सदस्यों को तत्काल प्रभाव से सभा से निष्कासित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने बताया कि सामाजिक बहिष्कार संबंधी प्रस्ताव रजिस्ट्रार सोसायटी फर्म को भेजा जा रहा है। साथ ही, अन्य सहयोगी संस्थाओं से भी कार्रवाई की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें