फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भूमिगत सीवर के पाइपों पर लोगों की आपत्ति

विज्ञापन
दयालबाग में कीचड़ के बीच से गुजरती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के रिहायशी क्षेत्रों में डाली जा रही भूमिगत सीवर पाइप का विरोध शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि सही पैमाइश के साथ पाइप नहीं डाले जा रहे। इससे आने वाले समय में एक बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगा।
विज्ञापन

छावनी के दयालबाग सहित शिव प्रताप नगर निवासी रण सिंह व राकेश ने बताया कि बिना मापदंड के डाले जा रहे पाइपों को देखकर लगता है कि विकास के नाम पर लाखों रुपये की बर्बादी की जा रही है। पाइप डालने के दौरान एक बार भी नप के किसी कर्मचारी व अधिकारी ने मौके पर आकर हालात देखने की कोशिश नहीं की। ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहा है।
बारिश के कारण सड़क की हालत काफी बद्दतर हो गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों सहित नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पार्षद ने एक बार भी आकर क्षेत्र के हालत नहीं देखी जबकि उन्हें आकर लोगों से जुड़ी परेशानी का समाधान करवाना चाहिए था।
विज्ञापन

फोटो-23
शिव प्रताप नगर रमेश कुमार ने बताया कि यह सीवरेज के पाइप डाले जा रहे है ठीक नहीं है पहले जो पाइप डाले थे वह ठीक थे। लेकिन अब ठीक नहीं डाले जा रहे हैं।
फोटो: 24
राजरानी बताती हैं कि वह दयालबाग की निवासी है। सड़क पर जमा कीचड़ के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अगर फिसल कर गिर गई और चोट लग गई तो कौन जिम्मेदार होगा।
फोटो: 25
धीरज ने बताया कि दयालबाग में सीवरेज डले हुए एक सप्ताह हो गया है लेकिन सड़क पर मिट्टी और बरसात के कारण कीचड़-कीचड़ हो गई है। उनकी करियाना की दुकान है दुकान में सभी सामान पर मिट्टी उड़़ कर रही है। और सामान भी खराब हो रहा है।
फोटो: 26
राजू ने बताया कि वह पास में ही रहता है। पहले वह सीवरेज के कारण मिट्टी से परेशान थे अब बरसात के कारण कीचड़ से परेशान हैं।
फोटो: 27
रणसिंह ने बताया कि शिव प्रताप नगर में 15 दिन से परेशानी चल रही है। इससे दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। कल रात को गली में एक फीट से भी ज्यादा पानी था।
फोटो: 28
राकेश बताते हैं कि लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बरसात के कारण कीचड़ में कई लोग गिर चुके हैं। यहां पर पुलिया भी टूट रही है। इसके कारण भी दिक्कत हो रही है।
वर्जन
बारिश के कारण सड़क को दुरुस्त नहीं करवाया जा सका। मौसम साफ होते ही काम शुरु करवा दिया जाएगा।
पंकज सैनी, कार्यकारी अभियंता, नप अंबाला सदर।

दयालबाग में कीचड़ के बीच से गुजरती महिलाएं। संवाद

दयालबाग में कीचड़ के बीच से गुजरती महिलाएं। संवाद

दयालबाग में कीचड़ के बीच से गुजरती महिलाएं। संवाद

दयालबाग में कीचड़ के बीच से गुजरती महिलाएं। संवाद

दयालबाग में कीचड़ के बीच से गुजरती महिलाएं। संवाद

दयालबाग में कीचड़ के बीच से गुजरती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें