फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सोशल मीडिया क्रिएटर की पिटाई मामले में कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचे लोग

विज्ञापन
अंबाला कैंट थाने के बाहर तथाक​थित पशु प्रेमी महिला पर कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुट हुए  समाजस
विज्ञापन
- एक दिन पहले ही वंशिका लांबा पर बुजुर्ग को डंडों से पीटने की दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कथित पशु प्रेमी वंशिका लांबा पर हाउसिंग बोर्ड निवासी बुजुर्ग जयदेव शर्मा की डंडों से पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभी जांच चल रही थी कि शनिवार को सोशल मीडिया क्रिएटर अमरप्रीत सिंह ने भी वंशिका पर पिटाई के आरोप लगाए। उस पर दुकान में घुसकर पीटने, अपहरण का प्रयास और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शनिवार शाम काफी संख्या में अलग-अलग समाज के लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई और कैंट थाने के बाहर एकजुट हुए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस मामले में एसपी अजीत सिंह शेखावत को भी शिकायत दी थी।
मच्छौंडा गांव निवासी अमरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक सोशल मीडिया क्रिएटर हैं। कुछ समय पहले उनके इंस्टाग्राम फीड पर वंशिका लांबा नाम की महिला की एक आपत्तिजनक वीडियो आई थी। इसमें वह किसी को पीटने की धमकी दे रही थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बेहद सहज तरीके से कॉल आउट करते हुए एक वीडियो बनाई थी। आरोप है कि महिला ने 16 जुलाई की शाम अपने पति व अन्य 20 लड़कों के साथ दुकान में घुसकर पीटा। वहीं पगड़ी उतारने व केसों की बेअदबी का आरोप भी लगाया। कहा कि बचने के लिए आरोपियों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ लिए व लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला के खिलाफ बुजुर्ग से मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अन्य मामलों में भी शिकायत मिली है और जांच जारी है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। अगर किसी पशु के साथ क्रूरता हो रही है तो वो पुलिस को सूचना दें ताकि संबंधित नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें