अंबाला सिटी। जलबेड़ा के नजदीक मोहड़ी गांव के लोग पिछले कई महीनों से गांव की फिरनी पर पेयजल पाइप लाइन लीक होने के कारण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस पानी को पीने से कई लोग डायरिया आदि बीमारियों का शिकार भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विभाग को भी दी लेकिन फिर भी पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं कराया गया।
वहीं गांव की फिरनी के हाल काफी बदतर हैं। पानी फैलने के कारण यहां पानी जमा हो गया है और कीचड़ के कारण फिसलने से कई वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। संवाद