फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रास्ता बंद करने के मामले में मंत्री विज से मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। चंदुपरा से रेलवे कॉलोनी के बीच बंद किए गए रास्ते को खुलवाने के लिए वार्ड पार्षद प्रमोद सहित अन्य लोगों ने मंगलवार को कैबिनेट मंंत्री अनिल विज से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री ने उनकी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वो इस मामले को लेकर अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक से बात करेंगे ताकि समस्या का समाधान हो सके।
वार्ड 22 के पार्षद प्रमोद कुमार ने बताया कि चंदपुरा से सहित करीब 12 कॉलोनियों को जाने वाले 30 साल पुराने रास्ते को रेलवे ने बंद कर दिया है, हालांकि उनके आग्रह पर दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता तो खोल दिया गया, लेकिन अन्य वाहन चालकाें को लंबा चक्कर काटकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात को डीआरएम कार्यालय के पास रास्ते पर हादसा हो गया था और दो वाहन आपस में टकरा गए थे। इस दौरान दो नाबालिग बच्चों सहित एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं एक नाबालिग को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें