अंबाला। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 110 वें एपिसोड को भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने सभी कार्यकर्ताओं व गांव वासियों के साथ सुना और नहौनी गांव में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। इस अवसर पर मोदी सरकार व मनोहर सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर रंजीता देवी गोला, सुशील जोगी, रमेश कश्यप, फौजी राम अवतार सिंह, अजय कुमार आदि ने भाजपा का दामन थामा और जिला अध्यक्ष ने सभी को भाजपा का पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया।