अंबाला कैंट में भाजपा कार्यकर्ता बंगाल में भाजपा की जीत पर झूमते हुए। प्रवक्ता
अंबाला। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भाजपा की हालिया चुनावी जीत पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने अब सभी पार्टियों को स्कैन कर अच्छी तरह पहचान लिया है। काम करने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा है जबकि अन्य पार्टियां या तो पारिवारिक जुगाड़ में लगी हैं या केवल सत्ता हथियाने के दल बनकर रह गई हैं। विज ने दावा किया कि भाजपा राष्ट्रवाद, शिक्षा और सुरक्षा की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब सहित आगामी चुनावों में भी भाजपा का कमल खिलेगा। उधर, अंबाला छावनी स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर संजीव सोनी, जसबीर जस्सी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद