फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छड़ियों के मेले में जाहरवीर गोगा जी महाराज के दर्शन को उमड़े लोग

विज्ञापन
छावनी के इंद्रा पार्क के नजदीक छड़ियों के मेले में जाहरवीर गोगा जी महाराज के समक्ष माथा टेकते ह
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के इंद्रा पार्क के नजदीक जाहरवीर गोगा जी महाराज मेला माड़ी मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा शनिवार देर शाम छडिय़ों के मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेला आयोजन के प्रधान केवल भगत ने कहा कि अपनी परंपराओं, आस्थाओं, मान्यताओं को बनाए रखना यही हमारी संस्कृति एवं संस्कार हैं। इस मेले में हरियाणा के उर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने शिरकत करते हुए जाहरवीर गोगा जी महाराज की मूर्ति के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हर वर्ष यहां पर बड़ी धूमधाम से छड़ियों के मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में अंबाला के साथ-साथ दूर-दराज के लोग शामिल होते हैं और जाहरवीर गोगा जी महाराज की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हमारी पीढि़यों ने हमें यह शिक्षा दी है और हम इन परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें