गोविंद विहार में जबरन घुसे लोग,राशन की वीडियो बनाई माई सिटी रिपोर्टर अंबाला सिटी। गोबिंद विहार में कुछ परिवारों के घर में जबरन घुसकर वीडियो बनाने पर हंगामा हो गया। परिवार के लोगों का आरोप है कि कुछ लोग जबरन घर में घुसकर राशन चेक कर रहे थे। विरोध होने पर वे केस दर्ज करवाने की धमकी चले गए। इन लोगों का आरोप है कि खाना देने के नाम पर उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया है। इसी वजह से इन परिवारों ने अब ऐसे लोगों से खाना लेने से साफ मना कर दिया। घटना शुक्रवार देर शाम की है। चरखी मोहल्ले में कुछ परिवार किराए पर रहते हैं। लॉकडाउन की वजह से इन परिवारों के पास अब रोटी खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इन परिवारों तक खाना पहुंच रहा है। परिवार के लोगों का आरोप है कि शुक्रवार शाम को अचानक एक गाड़ी में सवार होकर सलीम नाम का युवक कुछ लोगों के साथ मोहल्ले में आया था। इसके बाद गाड़ी से उतरते ही वे लोग कुछ घरों में जबरन घुस गए। जबरदस्ती ही वे घर में रखे सामान की वीडियो बनाने लग गए। हालांकि लोगों ने उनसे ऐसा करने की वजह पूछी तो किसी ने कुछ नहीं बताया।