फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमनौली में ठीकरी पहरा दे रहे युवकों पर हमला, बहस के बाद सबक सिखाने की दी थी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
टमनौली में ठीकरी पहरा दे रहे युवकों पर हमला, बहस के बाद सबक सिखाने की दी थी धमकी संवाद न्यूज एजेंसी मुलाना। टमनौली गांव में शुक्रवार देर रात गांव के ही कुछ युवकों ने ठिकरी पहरा दे रहे युवकों पर डंडो से हमला कर दिया। आरोप है कि उक्त हमलावरों में से कुछ ने पहले बेवजह बहस की व उसके बाद अपने साथियों सहित पहरेदारों पर डंडो सेे हमला बोल दिया । गांव के रहने वाले अंशुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डीसी अंबाला व ग्राम पंचायत टमनौली के निर्देशानुसार शुक्रवार रात वह , रमन व सेठी गांव में गुरुद्वारा मार्ग पर ठिकरी पहरा दे रहे थे। देर रात करीब दो बजे गांव के लवजीत , मोंटी व लवजीत मोटरसाइकिल पर आए और बेवजह बहस करने लगे । देखते ही देखते वो हाथापाई पर उतर आये। अंशुल के अनुसार वो सभी यह कहकर वापिस चले गए कि तुझे आज सबक सिखाएंगे। कुछ देर बाद तीनों युवक अपने साथी कुलविन्द्र, जसविन्द्र, अमरजीत निवासी टमनौली के साथ आए व पहरेदारों पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया । शिकायत के अनुसार अंशुल व साथियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई । शिकायत में उक्त आरोपियों पर जान की धमकी देने के भी आरोप लगाए है। मुलाना पुलिस ने आरोपी कुलविन्द्र. लवजीत, जसविन्द्र, अमरजीत, लवजीत व मौंटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें