फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोबाइल टावर लगाने के विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में बराड़ा की एक कॉलोनी के बाशिंदे लामबंद होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शिकायत पत्र सौंपा। बराड़ा वार्ड 13 के पार्षद साहिल चावला की अगुवाई में पहुंचे वार्ड के लोगों ने टावर लगाने का जमकर विरोध जताया। साहिल चावला, सुरेश कुमार, श्योराम, बिट्टू, राजेन्द्र सिंह व अन्य ने शिकायत पत्र में उन्होंने कहा कि बराड़ा के प्रीत नगर में एक शोरूम की छत पर टावर लगाया जा रहा है। रिहायशी क्षेत्र में टावर लगाया जाना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस टावर से निकलने वाला रेडिएशन लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर सकता है। कॉलोनी में बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग भी हैं। इस टावर के कारण उन पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह इस टावर को लगाने का विरोध करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस टावर को यहां न लगने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें