फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जिलों से वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दी जा रही सुविधा का फायदा अब दूसरे जिलों के लोग भी उठाने लग गए हैं। सरकार ने 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को सुविधा दी थी कि वह रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी पसंद के केंद्र का चयन कर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इस पर अन्य जिलों के लोग भी अब गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे है। इस कारण ग्रामीण अंचल के लोगों को वैक्सीन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि उन्होंने 4 मई से अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए 6 तारीख की मिली थी जब वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो स्टाफ द्वारा उन्हें बताया गया कि उन के पास आई लिस्ट में उन का नाम नहीं दर्शाया जा रहा। ऐसे अनेक लोग मिली अनुमति के अनुसार भी वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे। वहीं अन्य जिलों के लोग गांवों के अस्पतालों में अपना रजिस्ट्रेशन करा वैक्सीन लगवा रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला से आए अजय सूदन ने बताया कि उन्होंने मुलाना केंद्र को वैक्सीन लगवाने के लिए चयनित किया और यहां आए हैं, वहीं यमुनानगर से आए सुमित धर्म व तरुण कुमार ने कहा कि उन्होंने मुलाना केंद्र को चयनित किया था और वह यहां वैक्सीन लगवाने आए हैं। बाहरी लोगों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमा भीड़ पर एतराज जताते हुए स्थानीय निवासी अश्वनी, मनमोहन, शुभम, अंकित आदि ने कहा कि अन्य जिलों के लोग यहां पहुंच रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इन्होंने वैक्सीनेशन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें