फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली के अघोषित कटों से परेशान जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भीषण गर्मी के प्रकोप से प्रत्येक व्यकित त्रस्त है। वहीं, दूसरी बड़ी परेशानी बिजली कर्मचारियों की ढीली कार्यशैली को लेकर सामने आई है, जहां एक फ्यूज को लगाने के लिए ही बिजली कर्मचारी दो घंटे का समय लगा रहे हैं। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभागीय अधिकारियों के आमजन को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसी ही परेशानी शनिवार रात को गोबिंद नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। जब रात लगभग 10 बजे बिजली गुल हो गई। लोगों ने इसकी शिकायत तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर करने की कोशिश की तो वो बंद मिला। इसके बाद एकता विहार के कार्यालय में लगातार कई फोन किए जोकि पहले तो नहीं मिला और बार-बार यह फोन व्यस्त आता रहा।
इस दौरान कुछ लोग कार्यालय भी पहुंचे, लेकिन यहां भी कोई कर्मचारी नहीं मिला। काफी देर बाद जब शिकायत नंबर पर फोन किया तो फोन उठाने वाले बिजली कर्मी ने कहा कि अभी सब्र रखो, कुछ समय और लगेगा। फ्यूज लगाने में में दो घंटे का समय बीत गया और रात लगभग 12.30 बजे बिजली की सप्लाई शुरु हो पाई।
विज्ञापन

यह समस्या एक दिन की नहीं है, रोजाना की है। जानकारी मार्बल के पास लगे ट्रांसफार्मर पर लगा फ्यूज हमेशा उड़ जाता है। इसे लगाने में ही बिजली कर्मचारी दो से तीन घंटे ले लेते हैं। इस समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए।
सिमरण वालिया, स्थानीय निवासी।
बिजली जाने के बाद कई बार अधिकारियों व कंट्रोल रुम पर फोन किए, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर कार्यालय भी गए, लेकिन यहां भी कोई नहीं मिला। काफी देर बाद जब फोन मिला तो बिजली कर्मी बोला कि अभी सब्र रखो।
सुरजीत सैनी, स्थानीय निवासी।
बिजली निगम के यह टोल फ्री नंबर
बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर 1912, 18001801550 और व्हाट्सएप नंबर 9815961912 जारी किया है। इन पर उपभोक्ता किसी भी समय शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके साथ-साथ क्षेत्रानुसार बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी नंबर जारी किए गए हैं। शहर के लिए 9315118220, 01712540125, 01712540126 और छावनी के लिए 9315118250, 9315118243 व 9315457391 नंबर जारी किए गए हैं। वहीं नारायणगढ़ के लिए 9355220954 व शहजादपुर के लिए 9315014112 जारी किए गए हैं।
फ्यूज लगाने में दो घंटे का समय नहीं लगना चाहिए था। अगर ऐसा हुआ है तो इस संबंध में विभागीय कर्मचारी से पूछताछ की जाएगी। आगे ऐसा दोबारा न हो,इसके प्रयास भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

आशीष चोपड़ा, एसडीओ, क्वालिटी सब स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें