अंबाला छावनी के बस अड्डे के बाहर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती नप की टीम। संवाद
साहा। अंबाला-जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खुड्डा के नजदीक अंबाला रिंग रोड बनाया जा रहा है। इस पर शुक्रवार को पुल बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिन के समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक अंबाला जगाधरी राजमार्ग को अवरुद्ध किया। इस दौरान एक कार चालक व्यक्ति ने आकर हंगामा कर दिया।
कार चालक ने कहा कि मुझे अंबाला कैंट की तरफ जाना है। इस बात को लेकर सड़क निर्माण के कर्मचारियों ने व्यक्ति को बोला कि अभी हम आपको आगे जाने नहीं देंगे आगे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। कार चालक व्यक्ति बोला कि संबंधित विभाग ने न तो सड़क पर कोई दिशा निर्देश बोर्ड लगा रखा है जिससे कि राहगीर बोर्ड को पढ़कर अपने गंतव्य की तरफ जा सकें। अंबाला पुलिस की ओर से 31 जनवरी से चार फरवरी तक की एडवाइजरी भी जारी कर रखी है कि दिन के समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक दो घंटे के लिए अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर अंबाला रिंग रोड के निर्माणाधीन के चलते मार्ग अवरुद्ध रहेगा।
राहगीरों को हुई परेशानी
रामपाल और उसकी पत्नी दर्शनी देवी ने बताया कि वह दोसड़का के रहने वाले हैं। वह सुबह अंबाला कैंट में स्थित नागरिक अस्पताल से दवाई लेकर अपने घर दोसड़का में वापिस जा रहे थे, गांव खुड्डा के पास पहुंचे तो थ्री व्हीलर चालक ने उन्हें वहीं पर उतार दिया। रामपाल ने बताया कि उन्होंने खुड्डा से लेकर मिठापुर तक पैदल जाना पड़ा।