फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधोया में रेहड़ी चालकों से लोग परेशान, पुलिस को शिकायत

Thu, 11 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
जानकारी देती सरपंच वीना रानी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। अधोया में रेहड़ियों के कारण लोग परेशान हैं, इसको लेकर सरपंच वीना रानी ने बराड़ा थाना प्रभारी को शिकायत दी है। शिकायत पत्र में उन्होंने कहा कि गांव में मुख्य सड़क पर रेहड़ियों की भरमार है। जिस कारण उनके गांव में आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। गांव की मुख्य एंट्री पर लगी इन रेहड़ियों पर भीड़ होने के कारण गांव में प्रवेश नहीं कर सकते। इसके अलावा सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को निकलने में होती है। सरपंच प्रतिनिधि कैलाश नंबरदार ने बताया कि उनके गांव में काफी संख्या में बाहरी लोग भी रह रहे हैं और कई बाहरी लोगों ने भी यहां रेहड़ियां लगा रखी हैं, इसलिए पुलिस प्रशासन से मांग है कि इनकी जांच की जाए, इसके अलावा इन रेहड़ियों को भी सड़क किनारे से हटाया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। बराड़ा थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने कहा कि उनके पास अधोया मुसलमान की सरपंच की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। बाहरी लोगों के कागजों की जांच की जाएगी और रेहड़ियों को अन्य किसी जगह लगाने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें