फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बढ़ते प्रदूषण स्तर से घुट रहा लोगों का दम

विज्ञापन
सिटी नागरिक अस्पताल में लैब जांच और एक्सरे करवाने की लाइन में खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर के कारण आंखों और सांस की बीमारियों के मरीजों में इजाफा देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक प्रभाव आंखों पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को आंखों में संक्रमण के 60 से भी अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सांस की बीमारी के लिए 150 मरीज आए। चिकित्सकों का कहना है कि शाम के समय हवा में अधिक मात्रा में प्रदूषण के कण देखने को मिल रहे हैं। इससे आंखों और सांस की बीमारी जल्दी पकड़ करती हैं। वायरल के कारण आए दिन खून जांच में बढ़त दिखाई दे रही है। सोमवार को करीब 120 लोगाें ने ही सीबीसी की जांच करवाई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अपने स्तर पर रोजाना 90 मरीजों की जांच करवा रहा है।
कंजक्टिवाइटिस के बढ़ रहे मामले
डॉ. संगीता भगत ने बताया कि इन दिनों कंजक्टिवाइटिस की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। आंखों में जलन होने पर जब हम आंखों को हाथों से मसलते हैं तो आंखों में संक्रमण के कारण कंजक्टिवाइटिस हो जाता है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदूषण का स्तर नीचे आ गया है। प्रदूषण भी इसका मुख्य कारण हो सकता है। इसलिए हमें शाम के समय अपनी आंखों को हेलमेट से ढक कर चलना चाहिए। वहीं, बाहर से आने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। कंजक्टिवाइटिस का खतरा सबसे अधिक बच्चों को होता है।
विज्ञापन

सांस के मरीजों में भी इजाफा
डॉ. विशाल ने बताया कि इन दिनों सांस की बीमारी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजिज (सीओपीडी) के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं। प्रदूषण भी इसका मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में उनके पास 100 से 120 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। इन दिनों ओपीडी में उनके पास 150 मरीज आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर बुजुर्ग ही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण बुखार और डेंगू के मरीजों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। इन दिनों धूम्रपान करने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें