अंबाला। छावनी स्थित उपमंडल भवन की दूसरी मंजिल पर चल रहा आधार कार्ड सेंटर इन दिनों आम जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एक तरफ हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर श्रम विभाग के कार्यालय में चल रहे आधार सेंटर के बाहर न तो बैठने के लिए कुर्सी है और न ही कोई बेंच। मजबूरी में महिलाओं और नन्हे बच्चों को कड़ाके की ठंड में घंटों तक ठंडे फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, इसके अलावा दूसरी मंजिल पर चल रहा आधार सेंटर तक पहुंचना बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए चुनौती बना हुआ है।
तीन घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार
छावनी के श्याम नगर निवासी परिलक्ष्य ने बताया कि उन्हें आधार अपडेट कराना है। वह अपनी बारी के लिए तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। संचालक की मनमानी के कारण वह अन्य लोगाें के साथ घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है।
ठंडे फर्श पर बैठ रहे बच्चे और महिलाएं
छावनी के भैरो मंदिर निवासी डिंपल ने बताया कि सुबह से आधार सेंटर पर यहां आए हुए हैं यहां पर न बैठने की जगह है न ही कुर्सियां हैं महिलाओं से लेकर बच्चे सुबह नौ बजे से दोपहर तक ठंडे फर्श पर बैठने को मजबूर हैं।
जान पहचान वालों के पहले लग रहे नंबर
मोहडा निवासी करण ने बताया कि उनका 10वां नंबर है एक बजने वाला है लेकिन अभी तक उनकी बारी नहीं आई है। जबकि श्रम विभाग कार्यालय के दूसरे दरवाजे से जान पहचान वाले लोग दाखिल हो रहे हैं और उनके पहले आधार अपडेट हो रहे हैं।
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए दूसरी मंजिल बनी मुसीबत
छावनी की चंद्रपुरी निवासी प्रमोद ने बताया कि आधार सेंटर को दूसरी मंजिल पर श्रम विभाग के कार्यालय में चलाया जा रहा है। लिफ्ट है लेकिन उन्हें चलानी नहीं आती, उनके पैर में फ्रैक्चर है, कई बुजुर्ग हांफते हुए और दूसरों का सहारा लेकर सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर हैं। दिव्यांगों के लिए तो इस सेंटर तक पहुंचना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
यह आधार सेंटर केवल श्रमिकों के लिए है लेकिन यहां पर अन्य लोग भी आ रहे हैं, वहीं लोगों के लिए डीएसपी कार्यालय के पास बैठने की जगह है, लेकिन वहां पर लोग नहीं जाते
- प्रदीप कुमार, सहायक श्रम कमिशनर, अंबाला छावनी।
श्रम विभाग में चल रहे आधार सेंटर के बाहर फर्श पर बैठी महिलाएं और बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए। संव
श्रम विभाग में चल रहे आधार सेंटर के बाहर फर्श पर बैठी महिलाएं और बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए। संव
श्रम विभाग में चल रहे आधार सेंटर के बाहर फर्श पर बैठी महिलाएं और बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए। संव
श्रम विभाग में चल रहे आधार सेंटर के बाहर फर्श पर बैठी महिलाएं और बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए। संव