फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कारसेवा के पुराने दस्तावेज देख लोग भावविभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-सात के श्री नीलकंठ मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद और जयतु भारतम् की ओर से रविवार को श्रीराम जन्मभूमि इतिहास और रामकथा प्रदर्शनी शुरू की। इसमें 1990 के दशक से जन्मभूमि और कारसेवा से जुड़े प्राचीन दस्तावेज, पुस्तकें जन्मभूमि संघर्ष समिति के दुर्लभ पत्रक, चित्र प्रदर्शनी में लगाए हैं।
विज्ञापन

बाबरी ढांचे से निकले अवशेष, राम-सेतु शिला, श्रीराम से संबंधित प्राचीन सिक्के, ताड़पत्र ग्रन्थ, हस्तलिखित पांडुलिपियां, रामकथा और श्रीराम वनगमन मार्ग के विभिन्न मानचित्र पुस्तकें, श्रीराम पर सरकार द्वारा जारी विभिन्न डाक सामग्री यहां दिखाए गए हैं। इतिहास शोधार्थी अभिनव गुप्त ने बताया कि वर्षों की मेहनत और लगन से यह संग्रह एकत्रित किया गया है। श्रद्धालु 22 जनवरी सांय पांच बजे तक इस प्रदर्शनी को देख सकते हैं। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री नवीन सूद, संयोजक दीप शर्मा, सुनील वोहरा, प्रो. अदिश, रमन चढ्डा, अखिलेश चोपड़ा, राघव शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें