फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भव्य भगवा शोभायात्रा से श्रीराममय हुई छावनी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के हिल रोड ​स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंची भव्य शोभायात्रा में श्रीराम का जयघो
विज्ञापन
अंबाला। भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म सभा व सहयोगी संगठन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, डॉक्टर हेडगेवार समिति, सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर के तत्वाधान में विशाल भव्य भगवा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह विशाल शोभायात्रा रविवार को जनसमूह के साथ बब्याल से शुरू हुई।
विज्ञापन

मार्ग में जगह-जगह इस यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में लोगों ने श्री राम जी के जयकारे लगाए। जिससे सारा वातावरण श्रीराममय हो गया। इसके बाद यह शोभायात्रा टांगरी बांध से होते हुए छावनी के विभिन्न बाजारों कच्चा बाजार, पूल चमेली, सराफा बाजार, निकलसन रोड से होते हुए प्राचीन श्री सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुई। जानकारी देते हुए अरुण जोशी ने बताया कि इस दौरान राम भक्त शंखनाद की ध्वनि व श्री राम भजनों के साथ झूमते हुए मंदिर पहुंचे।
श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंचने के बाद लोगों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रमेश जोशी मठ मंदिर आयाम सह प्रांत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, यात्रा के संरक्षक अचलेश ,संयोजक संजय मल्होत्रा, जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद अजब सिंह, यश प्रकाश सह संयोजक, भुवनेश विभाग बाल प्रमुख, उमेद सिंह राणा जिला सेवा प्रमुख भीम सिंह राणा, मोहन लाल शर्मा गो सेवा प्रमुख, विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं शामिल रही।

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंची भव्य शोभायात्रा में श्रीराम का जयघो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें