फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की चपेट में आकर पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कुरुक्षेत्र शादी समारोह से वापस लौटे हिमाचल प्रदेश के चंबा निवासी सुरेश कुमार (25) की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। यह हादसा अंबाला सिटी जंडली पुल के निकट 29 दिसंबर रात को हुआ था। मृतक सुरेश अपने दोस्त अंकुश के साथ पैदल चल रहा था कि अचानक कार टक्कर मारने के बाद उसे दूर तक घसीटती हुई ले गई थी। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दोस्त अंकुश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। अंकुश कुमार ने बताया कि 29 नवंबर की देर रात वह अपने दोस्त सुरेश के साथ कुरुक्षेत्र शादी समारोह में काम करके लौट रहे थे। ट्रक से लिफ्ट लेकर वह अंबाला सिटी के जंडली पुल तक आ गए थे। इसके बाद वे पैदल जा रहे थे तभी एक कार ने सुरेश को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें