अंबाला सिटी। सिटी मॉडल टाउन के निकट पुरानी रंजिश के चलते युवक पर दो पड़ोसी युवकों पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल मनीष कुमार की तहरीर पर अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने हमलावर अजय व विजय पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल मनीष कुमार ने बताया कि वह पीवीसी का काम करता है। बताया कि उसकी पड़ोसी अजय कुमार व विजय कुमार से रंजिश चल रही है। आरोप लगाया कि वह कई बार पुलिस को झूठी शिकायत देकर समझौता कर चुके हैं। दो दिन पहले चाचा बलदेव सिंह के पंद्रह साल के बेटे योगेश कुमार को अजय कुमार ने नशे की हालत में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी, साथ ही पूरे परिवार के खत्म करने की बात कही थी। इस सिलसिले में चाचा बलदेव सिंह की ओर से एसपी साहिब को शिकायत दी गई है। इस शिकायत पर अभी सेक्टर- 9 में कार्रवाई लंबित है। 29 नवंबर की शाम को पांच बजे वह अपने सहयोगी प्रदीप कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर मॉडल टाउन जा रहा था, जैसे ही जंडली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास आए तो अजय कुमार ने रोककर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर अपने भाई विजय कुमार को बुलाकर डंडों से हमला किया। मारपीट के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घायल ने हमलावरों पर नशे का काम करने के भी आरोप लगाए।