फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पंवार को विज ने चौक पर पिलाई चाय

Tue, 15 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के ट्रांसपोर्ट एवं हाउसिंग मिनिस्टर कृष्ण लाल पंवार सोमवार को अंबाला में मंत्री अनिल विज का हालचाल पूछने पहुंचे। अनिल विज ने विगत दिनों आई सर्जरी हुई है और डॉक्टरों ने अभी उन्हें आराम की सलाह दी है। दरअसल, मंत्री अनिल विज अपनी पुरानी आदत के कारण अकसर कैंट के सदर बाजार में सुबह चाय पीने के लिए आते हैं। वे सुबह-सुबह चौक पर पहुंचते हैं और वहां समर्थकों के साथ हल्के पल साझे करते हैं। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी विज का हालचाल जानने के लिए विज से जब संपर्क किया तो विज ने उन्हें अपने साथ चाय की पेशकश की।इसी तय कार्यक्रम में सोमवार सुबह परिवहन मंत्री अपनी गारद के साथ अंबाला कैंट पहुंचे और सीधे सदर बाजार चौक पर उनका काफिला रुका। परिवहन मंत्री पवार कार से उतरे और वहां पहले से बैठे अनिल विज उनका इंतजार कर रहे थे। विज ने उठकर पंवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें वहीं चौक पर बिठाकर अपने साथ चाय पिलाई और बिस्कुट, नमकीन खिलाए। विज के समर्थकों ने भी परिवहन मंत्री का स्वागत किया। मंत्री पंवार ने थोड़ी देर विज के मजमे में बैठकर उनका हालचाल पूछा और उनसे आग्रह किया कि वे डॉक्टरों द्वारा दी गई एडवाइज के मुताबिक पूरी एहतियात बरतें और आराम करें। विज का हालचाल जानने के बाद परिवहन मंत्री रवाना हो गए। हालांकि दोनों मंत्रियों में इस दौरान कोई सियासी बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें