फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी हड़ताल : एक दिन बाद गिरदावरी, चिंता में किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एक दिन बाद फसलों की गिरदावरी शुरू होनी है। ऐसे में पटवारियों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में अब गिरदावरी कैसे शुरू होगी इस प्रश्न ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

जिला में 65 हजार एकड़ जमीन पर लगी फसल की वीरवार से गिरदावरी होनी है। 35 हजार किसानों की फसल पर संकट के बादल छाए हैं। अंबाला में गेहूं, सरसों, आलू, चना, मसरी और मसूर की दाल की फसल लगी है। इन फसलों की गिरदावरी पटवारी खेतों में जाकर करते थे। अब राजस्व विभाग के पास इनका कोई विकल्प नहीं है। गौरतलब है कि फसलों के सत्यापन के लिए गिरदावरी कराई जाती है, जिससे कि सरकार सही जानकारी के साथ फसलों की खरीद कर सके।
27 दिन से चल रहा पटवारियों का विरोध
द रेवन्यू पटवार और कानूनगो एसोसिएशन अंबाला के आह्वान पर जिला के पटवारी और कानूनगो धरने पर बैठे हैं। उन्हें धरने पर बैठे 27 दिन हो गए हैं। हड़ताल समाप्त कराने के लिए सोमवार को अधिकारियों और पटवारियों के पदाधिकारियों के बीच वार्ता भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। इस वार्ता में अधिकारियों की और से एक जनवरी 2023 से वेतन देने की बात कही। पटवारियों की मांग है कि एक जनवरी 2016 से वेतन दिया जाए। इस कारण यह वार्ता विफल हो गई। अब यह वार्ता दोबारा से दो फरवरी हो होगी।
विज्ञापन

वर्जन
एक फरवरी से गिरदावरी शुरू होने वाली है और पटवारी हड़ताल बैठे हैं। ऐसे में गिरदावरी में परेशानी आने की संभावना है। कैप्टन विनोद शर्मा, डीआरओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें