फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहीदी दिवस पर गूंजे देशभक्ति के गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती और शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आर्य समाज कॉलेज विभाग और आर्य समाज डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इस उत्सव में हवन और भजनों के माध्यम से महापुरुषों के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता रामनिवास आर्य ने भजनों से राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र के युवा अपने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाते हैं, वही देश उन्नति करता है। उनके भजनों पर पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

आचार्य संजीव कुमार वेदालंकार ने कहा कि उन्होंने घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन कभी मुगलों की अधीनता नहीं मानी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें