अंबाला। कबीरदास की जयंती होने के कारण सरकारी छुट्टी थी। इसलिए छावनी के नागरिक अस्पताल में ओपीडी बंद थी लेकिन छुट्टी के बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं थी। इसलिए सुबह से ही नागरिक अस्पताल में मरीज और तीमारदारों का आना जारी रहा। इस दौरान कई मरीज कैंट, साहा, बराडा, मुलाना, नारायणगढ, शहजादपुर और यमुनानगर से डाक्टरों से जांच के लिए पहुंचे।
दिमाग के डाक्टर को दिखाना था
छावनी की भैरो मंदिर निवासी ओमपाल ने बताया कि उन्होंने दिमाग के डाक्टर को दिखाना था लेकिन आज छुट्टी के कारण डाक्टर ही नहीं आए । ऐसी गर्मी में अब लाैटना पड़ेगा।
यमुनानगर से बेटे साथ बाइक पर आई दवा लेने
यमुनानगर के गांव चांदपुरा निवासी चरणो देवी ने बताया कि उसका चार महीने से छावनी के नागरिक अस्पताल से इलाज चल रहा है। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर दवा लेने आई थी। लेकिन यहां आकर पता चला कि आज छुट्टी है अब वह वापस जा रहे हैं।
पुरानी चोटों के कारण रहता है शरीर में दर्द
शहजादपुर के कुराली गांव निवासी सरोज बाला पुरानी चोटों के कारण शरीर में हमेशा दर्द रहता है। इसलिए वह दवा लेने आई थी लेकिन यहां पर ओपीडी बंद है।
किडनी में रसाैली की दवा लेने आई थी
नारायणगढ़ निवासी भोली देवी ने बताया कि उसकी किडनी में रसाैली है। इसलिए वह डाक्टर को चेकअप करवाने लिए बस से आई थी। सिटी स्केन तो हो गया। लेकिन डाक्टर नहीं मिले।
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बंद पडृी ओपीडी। संवाद
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बंद पडृी ओपीडी। संवाद
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बंद पडृी ओपीडी। संवाद
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बंद पडृी ओपीडी। संवाद