फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में उमड़ रहे मरीज, रोज हो रहा 700 का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसका असर सीधे तौर पर ट्रामा सेंटर पर पड़ने लगा है। क्योंकि ओपीडी का समय निर्धारित है। लेकिन ट्रामा सेंटर में 24 घंटे सेवाएं दी जा रही हैं। निर्धारित समय तक ओपीडी चलने के कारण जिला नागरिक अस्पताल का ट्रामा सेंटर ही मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। यह करीब रोजाना 700 मरीजों को इलाज किया जा रहा है।
यहां सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें पर्ची कटवाने के लिए लग रही हैं। लंबी कतारों के चलते ट्रामा सेंटर पहुंच रहे गंभीर मरीजों को अब थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कुछ प्रतीक्षा के बाद उपचार मिलने से ऐसे लोग राहत की सांसें ले रहे हैं। ट्रामा सेंटर में दाखिल कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आने से यहां कुछ बेड भी खाली हो गए हैं लेकिन सामान्य मरीजों के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। इस पर मरीजों का कारीडोर में स्ट्रेचरों पर ही इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुझे चोट लगी थी, इसीलिए पट्टी करवाने के लिए पहले ओपीडी में गया तो वहां से कहा गया कि आप पट्टी ट्रामा सेंटर में जा कर करवा लो। जब मैं यहां आया तो मुझे कार्ड पर नंबर डलवाने के लिए बोल दिया गया। अभी तक नंबर ही नहीं आया। - लाभ सिंह।
मेरे हाथों की हड्डी में दर्द रहता है। जिसके उपचार के लिए मैं यहां आई हूं। करीब पौने घंटे से लाइन में खड़ी हूं। भीड़ इतनी है कि लाइन जहां पहले थी अभी भी वहीं है। खड़े-खड़े टांगों में भी दर्द होने लगा है। इसी कारण अब चक्कर भी आने लगे हैं। - मनजीत कौर।
मैंने अपने बच्चे को दिखाना था, डॉक्टर के पास गया तो उन्होंने कहा कि कार्ड पर आज की तारीख डलवा कर लाओ। जब में यहां आया तो लाइन ही बहुत लंबी थी। यहां खड़े करीब आधा घंटा होने को आया है। एक कर्मचारी होने के कारण अधिक समय लग रहा है। - मनप्रीत सिंह।
मेरा उपचार यहीं से चल रहा है। पिछले महीने आया था तो एक महीने की दवाले गया था। उसके बाद लॉकडाउन लग गया। आज फिर दवा लेने आया हूं। बोला गया है कि कार्ड पर आज की तारीख डलवा कर आओ। तभी दवा मिलेगी। लेकिन यहां तो लाइनें ही दो लगी हुई हैं। - मामचंद।
विज्ञापन

मरीजों को सहूलियत देने के लिए ओपीडी ब्लॉक में स्थापित खिड़की को 12 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन लोग अब सीधे ही ट्रामा सेंटर का रुख कर रहे हैं। जल्द ही इस समस्या का भी हल कर दिया जाएगा। - डॉक्टर राजेश गोयल, आरएमओ, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें