फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अटल कैंसर केयर केंद्र में मरीजों के नहीं बन रहे निशुल्क बस पास, सीएमओ कार्यालय काटने पड़ रहे चक्कर

Tue, 02 Dec 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट के अटल कैंसर केयर केंद्र में उपचार के लिए पहुंचे मरीज: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में सप्ताह में एक दिन यानी वीरवार को मरीजों के निशुल्क बस पास बनाने की सुविधा बंद हो गई है। करीब एक माह से अंबाला सिटी के सीएमओ कार्यालय से आने वाले कर्मचारी सौरभ ने आना बंद कर दिया है। स्थिति यह बन गई है कि कैंसर मरीजों को मजबूरन अपना बस पास बनवाने के लिए कैंट से 10 किलोमीटर दूर यानी सीएमओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जबकि कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए सप्ताह में एक दिन अटल कैंसर केयर केंद्र में ही कर्मी को बिठाने की सुविधा शुरू की गई थी। जो संबंधित अधिकारियों की अनदेखी की भेंट चढ़ गई है। जबकि मरीज कई बार इस सुविधा को पुन: शुरू करने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अटल कैंसर केयर केंद्र में अभी तक कुल 288 मरीजों के निशुल्क बस पास बनाए गए है। मरीजों को बस पास बनाने के लिए पहले तो अस्पताल में संबंधित डॉक्टर से कार्ड या फाइल पर लिखवा पड़ता है। फिर एडमिन ब्लॉक में जाकर फार्म भरना पड़ता है। उसके बाद अनुमति मिलने पर मरीजों को ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाना पड़ता है। बाद में सीएमओ कार्यालय अंबाला सिटी में जाकर बस पास की फाइल पूरी होती है। इस प्रक्रिया के बीच मरीज व तीमारदार परेशान हो जाते हैं।
25 जुलाई को स्वास्थ्य निदेशक के निर्देश के बाद शुरू हुई थी सुविधा
दरअसल, 25 जुलाई 2025 को अटल कैंसर केयर केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने निरीक्षण किया था। मरीजों से जायजा लेते हुए यह परेशानी सामने आई थी। इस पर स्वास्थ्य निदेशक ने सीएमओ को निर्देश दिए थे कि मरीज को 10 किलोमीटर जाने की जगह अगर एक कर्मचारी सप्ताह में एक दिन अटल कैंसर केयर में ही बिठाया जाए तो कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

यह मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो गंभीर विषय है। इस बारे में संबंधित अधिकारी से पता किया जाएगा। कैंसर मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें