फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल में मरीज का उत्पात, डॉक्टर पर स्टैंड से हमले की कोशिश व घर में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
बराड़ा की सीएचसी में स्टील का स्टैंड लेकर घूमता आरोपी। वीडियो
विज्ञापन
बराड़ा। एक व्यक्ति ने गुरुवार को जमकर उत्पात मचाया। पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर तलवारों से हमला किया और जब उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया, तो वहां भी उसने ऑन-ड्यूटी डॉक्टर पर हमला करने की कोशिश की। बराड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एमएलसी के लिए लाए गए एक मरीज ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोपी की पहचान वाजिदपुर गांव निवासी करम सिंह के रूप में हुई है। ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिखर गोयल ने बताया कि शाम करीब 3:45 बजे आरोपी अचानक उग्र हो गया और उसने वहां रखे स्टील के स्टैंड को उठाकर स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया। हमले में डॉक्टर बाल-बाल बचे। डॉ. गोयल ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


घर में घुसकर तलवारों से हमला
इससे पहले दोपहर करीब 1:15 बजे साहा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में भी इसी आरोपी ने मारपीट की। शिकायतकर्ता राजेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि करम सिंह और बलकार सिंह उनके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया गया तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।इसमें राजेश और राम वर्मा को गंभीर चोट आई हैं।


जांच अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी करम सिंह और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत खतरनाक हथियार से हमले की धारा धारा 118(1), घर में घुसकर हमला 333 और साझा इरादे से अपराध करने की धारा 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, अस्पताल में किए गए हंगामे को लेकर भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ के साथ ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है और उम्मीद है कि जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डॉ. शिखर गोयल, मेडिकल ऑफिसर, सीएचसी बराड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें