फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इमरजेंसी में मरीज ने महिला डाॅक्टर से किया अभद्र व्यवहार, पकड़ा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में वीरवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरे मरीज ने करीब 20 मिनट तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर रिद्धि से अभद्र व्यवहार करने के बाद हाथ पकड़ लिया। सिक्योरिटी गार्ड जसप्रीत सिंह से बीचबचाव किया तो हाथापाई कर फर्श साफ करने वाला फिनाइलनुमा केमिकल की बोतल से हमला कर दिया। केमिकल आंखों व चेहरे पर गिरने के कारण गार्ड दर्द से कराहने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर रजिमेंट चौकी ले गई।
विज्ञापन

एमएलसी कटवाने आए मरीज ने किया था हंगामा : महिला डॉक्टर रिद्धि ने बताया कि वह इमरजेंसी में तैनात थी। एक मरीज पंजाबी बाग निवासी राजेश एमएलसी कटवाने के लिए अस्पताल में आया था। अभी वह अन्य मरीजों का उपचार कर रही थी कि अचानक मरीज ने पहले तो गली गलौज शुरू कर दी। सिक्योरिटी गार्ड जसप्रीत समझाने का प्रयास करने के लिए माइनर ओटी के बाहर ले गए तो मरीज ने उनसे भी हाथापाई शुरू कर दी। मरीज को रोकने का प्रयास किया तो उसने उनका हाथ पकड़ लिया। देखते ही देखते मरीज ने फर्श साफ करने के लिए रखी फिनाइल के साथ केमिकल की बोतल उठाकर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें