पतरहेड़ी गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में छात्राओं को मानसिक अैर शारीरिक प्रताड़ित करने मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने शिक्षा विभाग एसीएस को पतरहेड़ी स्कूल प्रधानाचार्या दीपा कौशिक के तबादले की सिफारिश की है।
दूसरी शिकायत को महिला आयोग ने प्रधानाचार्या और अध्यापक के आपसी लिखित समझौते के बाद बंद कर दिया है। इस मामले को लेकर प्रधानाचार्या, अध्यापक व ग्राम पंचायत सरपंचों, पूर्व सरपंच, नंबरदार, पंच की बैठक हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों का समझौता हुआ और दोनों ने महिला आयोग को इस बारे में लिखकर भी दिया।
वहीं, लड़कियों को प्रताड़ित करने मामले में महिला आयोग ने प्रधानाचार्य के तबादले की सिफारिश की है। इस मामले में 15 अप्रैल को महिला आयोग की अध्यक्ष रेनु भाटिया ने महिला थाने में सुनवाई की थी। जिसमें दोनों पक्षों को सुना गया। स्कूल की लड़कियों ने आयोग को अपने बयान दर्ज करवाए थे। आयोग ने उनके ऑडियो व वीडियो भी लिए थे।
वर्जन
पतरहेड़ी स्कूल की उनको दो शिकायतें मिली थी। पहली शिकायत लड़कियों को प्रताड़ित करने की थी। इस मामले में उन्होंने शिक्षा विभाग एसीएस जी अनुपमा को विभागीय कार्रवाई कर प्रधानाचार्या दीपा कौशिक के तबादले की सिफारिश की है। वहीं, दूसरी शिकायत जो प्रधानाचार्या व अध्यापक का आपसी विवाद था। इस मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। ग्राम पंचायतों ने स्कूल का निरीक्षण किया था और दोनों पक्षों को साथ में बिठाया गया। जिसमें दोनों ने आपस में लिखकर दिया है और अपनी शिकायत वापस लेने का फैसला लिया कि वह अपने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। इस मामले को आयोग ने बंद कर दिया है। शिकायतकर्ताओं ने अपने फैसले पर सहमति जताई है।
रेनु भाटिया, चेयरपर्सन, हरियाणा राज्य महिला आयोग।