फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चलती ट्रेन से कूदा यात्री लड़खड़ाकर गिरा, कांस्टेबल ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर वीरवार सुबह करीब 5 बजे चलती ट्रेन से बैग लेकर कूदा यात्री अचानक लड़खड़ाकर गिर गया। हादसे के दौरान यात्री सीधा ट्रेन के नीचे पहिए की तरफ जा रहा था कि अचानक पास से गुजर रहे आरपीएफ कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

हादसे के बाद घबराए यात्री को पानी पिलाकर संभाला गया और भविष्य में वह इस तरह की लापरवाही न करने के लिए चेताया। आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर जावेद खान ने बताया कि कांस्टेबल धर्मेंद्र ने एक सराहनीय कार्य किया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी मिली है। कांस्टेबल की प्रशंसा करने के साथ-साथ उसे सम्मानित करने के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया जाएगा। आरपीएफ कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी नंबर 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी से जम्मूतवी जा रही थी। अभी ट्रेन सुबह करीब 5 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची ही थी कि यात्री चलती ट्रेन से बैग लेकर उतरने के लिए कूद गया था और हादसे का शिकार हो गया। यात्री को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें