फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए एक हजार टीमें जाएंगी घर घर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी घर घर जाकर ऐसे लोगों की जांच करेंगे। जांच के बाद विभाग की ओर से एमडीटी की दवा भी खिलाई जाएगी। ये अभियान 13 से शुरू होकर 26 मई तक जारी रहेगा। इसके लिए विभाग की ओर से 1000 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

इसके लिए प्रति 1000 की आबादी पर एक पुरुष और एक महिला कर्मचारी नियुक्त किए जांएगे। इन कर्मचारियों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी व अन्य कर्मचारी शामिल होंगे। इस अभियान के तहत दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को नहीं जांचा जाएगा। जिला अंबाला में फिलहाल 48 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अभियान को लेकर वीरवार को अंबाला शहर के सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक भी हुई। जिसमें सीएमओ डॉ राकेश सहल ने अधिकारियों को अभियान को लेकर निर्देश दिए।
-
संक्रमण से फैल सकता है कुष्ठ रोग
डीटीओ डाॅ सीमा ने बताया कि कुष्ठ रोग की शुरूआत बहुत ही धीमी गति से होती है। यह रोग संक्रमण से भी फैलता है। इसे शरीर में नसों, आखों और त्वचा संबंधी परेशानियां देखने को मिलती है। कुष्ठ रोग के कारण गहरे रंग के लोगाें के शरीर पर हल्के रंग के पैच हो सकते है और हल्के रंगे के लोगों में गहरे रंग के पैच हो सकते है। हाथों और पैरों में सुन्नता और झुनझुनी भी होती है। यह रोग दो प्रकार पोसिबेसिलरी और मल्टीबेसिलरी का होता है। पोसिबेसिलरी में पांच जगह से उससे कम जगह से त्वचा प्रभावित होती है, वहीं मल्टीबेसिलरी में छह या उससे अधिक त्वचा प्रभावित क्षेत्र हो सकते है। उन्होंने बताया कि अगर समय पर इस रोग का उपचार शुरू किया जाए तो मरीज छह से 12 महीनों में ठीक हो सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत कुष्ठ रोग के लिए लोगों की जांच कि जाएगी। जिसके लिए टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही टीमों में तैनात सभी कर्मचारियों को 11 मई को अभियान के तहत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ सीमा, डीटीओ स्वास्थ्य विभाग, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें