फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पर्स चोरी होने पर यात्री ने 36 मिनट तक रोकी ट्रेन

Fri, 24 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेन नंबर 12477 जामनगर-कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया। मामला वीरवार सुबह लगभग 9 बजे प्लेटफार्म 7 पर घटित हुआ। यात्री का आरोप था कि ट्रेन में सफर के दौरान दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनका लेडिज पर्स चोरी हो गया, लेकिन बीच रास्ते के स्टेशनों पर उसकी किसी ने मदद नहीं की।
एक हजार यात्रियों को लेकर ट्रेन 36 मिनट तक प्लेटफार्म के पार सिग्नल पर फंसी रही। आरपीएफ के कहने पर भी यात्री ने ट्रेन को चलने नहीं दिया तो आरोपी सहित उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के वडोदरा शहर में रहने वाले भोजवानी दीपक ने बताया कि वो परिवार सहित अहमदाबाद से जालंधर जा रहे थे। उनकी सीटें ट्रेन के एसी-2 कोच में थी। जब ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से निकली और सुबह नींद से उठकर जब उन्होंने लेडिज पर्स चेक किया तो वो गायब था। पर्स में नकदी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। नई दिल्ली से ट्रेन के चलने के बाद जब उन्होंने मामले की शिकायत टीटीई से की तो उसने बताया कि पानीपत रेलवे स्टेशन पर उनकी मदद की जाएगी, लेकिन पानीपत स्टेशन पर उन्हें अंबाला पहुंचकर शिकायत देने के लिए कहा गया और यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें