फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में टीटीई ने यात्री को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में तैनात टीटीई ने यात्री के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी। घायल यात्री ने ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर मामले की शिकायत जीआरपी को दी।
सहारनपुर जीआरपी थाने में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर अब अंबाला जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है, वहीं मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है ताकि पीड़ित यात्री सहित आरोपित टीटीई से पूछताछ हो सके। इस संबंध में यात्री की तरफ से एक लिखित शिकायत भी दी गई है, वहीं आरोपी की पहचान के लिए शिकायत के साथ फोटो भी संलग्न किया गया है।
विज्ञापन

यह था मामला : सहारनपुर निवासी सना मिर्जा ने बताया कि 21 सितंबर को वो ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में करंट रिर्जेवशन पर कोच नंबर एस-2 की सीट नंबर 71 पर चंडीगढ़ से सवार हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने इस सीट को अपना बताया। जब उसने संदेश दिखाया तो कुछ देर बाद उनकी यह सीट अपग्रेड होकर एसी कोच में तब्दील हो गई। तब उस यात्री ने कहा कि वो इस सीट पर सफर करेगा और वो दूसरी सीट पर चले जाएं, लेकिन इस दौरान दूसरे यात्री ने अपनी सीट पर जाने से इंकार कर दिया तो वह ट्रेन में टीटीई को खोजते हुए द्वितीय एसी कोच में पहुंचा तो यहां उसे दो टीटीई नजर आए। जब उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी तो उन्होंने दुर्व्यवहार करते हुए वहां से चले जाने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान जब उसने आपत्ति जताई तो टीटीई ने धक्का-मुक्की करते हुए थप्पड़ मार दिया और यहां तक कह दिया कि वह शौचालय में ले जाकर उसका गलत काम कर देगा। अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गया और उसने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर इसकी जानकारी दी और फिर ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर मामले की शिकायत जीआरपी को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें