02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के चंडीगढ़ से सब्जी मंडी स्टेशन तक के ठहराव के समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन 15 नवंबर को 12 बजकर 13 मिनट पर चंडीगढ़ आएगी और 12 बजकर 27 मिनट पर रवाना होगी। अंबाला छावनी पर यह ट्रेन 1 बजकर 7 मिनट पर आएगी और 1 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। 1 बजकर 46 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी और 1 बजकर 48 मिनट पर चलेगी। करनाल स्टेशन पर यह ट्रेन 2 बजकर 11 मिनट पर पहुंचेगी और 2 बजकर 13 मिनट पर रवाना होगी। पानीपत में यह ट्रेन 2 बजकर 37 मिनट पर आएगी और 2 बजकर 39 मिनट पर रवाना होगी। सोनीपत में यह ट्रेन 3 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी और 3 बजकर 12 मिनट पर रवाना होगी। सब्जी मंडी में यह ट्रेन 3 बजकर 49 पर पहुंचेगी और 3 बजकर 51 मिनट पर रवाना होगी।