फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व एकतरफा ले रहा फैसला : शैली चौधरी

विज्ञापन
नारायणगढ़  रेस्ट हाउस में  कार्यकर्ताओं की बैठक लेती   विधायक शैली चैधरी व  राम किशन गुज्जर । सं
विज्ञापन
- क्रॉस वोटिंग का आरोप झेल रहीं कांग्रेस विधायक बोलीं- पार्टी से निष्कासित किया तो जनता के बीच जाऊंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नारायणगढ़ (अंबाला)। राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप झेल रहीं कांग्रेस विधायक शैली चौधरी बुधवार को नारायणगढ़ पहुंचीं। यहां वह कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिलीं। उन्होंने विश्रामगृह में पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेतृत्व द्वारा जानबूझ कर उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने अपनी वोट पार्टी के एजेंट को दिखा कर डाली थी। वोट डालने से पहले भाजपा के एजेंट ने वोट पर ऑब्जेक्शन लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग भी की थी।
वहां मौजूद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पार्टी के एजेंट ने मेरी वोट डलवाने के लिए पैरवी भी की थी। ऐसे में क्रॉस वोटिंग का सवाल ही कहां उठता है। उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब उन्होंने दे दिया है। पार्टी से निष्कासित किये जाने के प्रश्न पर शैली चौधरी बोलीं कि अगर पार्टी से उनका निष्कासन होता है तो फिर वह जनता की अदालत में जाएंगी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर भी साथ रहे।
विज्ञापन


कुछ नेता अपनों को बचाने में जुटे

विधायक दल की बैठक में न बुलाने पर शैली ने कहा कि हमें बुलाते तो हम वहां जवाब देते। कुछ नेता अपनों-अपनों को बचाने के चक्कर में हमें टारगेट कर रहे हैं। वह एक एक कर पार्टी के जनाधार वाले नेताओं को किनारे कर रहे हैं।


गुटबाजी इतनी हावी कि हमारी नमस्ते भी नहीं लेते

शैली चौधरी ने पार्टी के एक बड़े नेता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन नेता पर गुटबाजी का नशा इतना हावी है कि वह तो हमारी नमस्ते लेकर भी राजी नहीं थे।
विज्ञापन



प्रदेश के बड़े नेताओं ने किया टारगेट : गुर्जर

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर ने पार्टी के बड़े नेताओं पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के आम चुनाव में उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने हुड्डा चालीसा नहीं पढ़ी और हकीकत बयां कर दी। इसके बाद से प्रदेश के बड़े नेताओं ने उन्हें टारगेट करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक शैली चौधरी के बहाने पार्टी के नेता सांसद कुमारी शैलजा को भी टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 वोट रद्द करवाने वाले विधायकों के नाम उजागर करने की बजाय सड़कों पर व विधायकों के घर जाकर क्लीन चिट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस नेता के प्रयास से 32 विधायकों के वोट शक के दायरे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें