अंबाला छावनी के बब्याल स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। प्रव
अंबाला। खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल, खंड अंबाला -2 के प्रांगण में हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका के नेतृत्व व विद्यालय प्राचार्या बलविंद्र कुमारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। प्रतियोगिता में खंड अंबाला-2 के संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निजी व राजकीय माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रतिभागियों द्वारा श्लोकोच्चारण, संवाद , प्रश्नोत्तरी, निबंध, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बहुत ही उत्साह से भाग लेते हुए भगवान श्री कृष्ण के द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के उपदेश को दर्शाया। प्रतियोगिता के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया व खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। गीता जयंती प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन, संकुल बब्याल के अंतर्गत विद्यालयों व एबीआरसी एकता सैनी, नेहा अग्रवाल व सुनैना मुख्य भूमिका में रहीं।
अंबाला छावनी के बब्याल स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। प्रव