फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन में आसानी से सामान भेज सकेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्सल और आमजन से जुड़ी वस्तुओं अब व्यापारी आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेज सकेंगे। कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन में सामान लोड करने और किसी भी परेशानी का समाधान करने के लिए अंबाला मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9729539980 जारी किया है जो 24 घंटे व्यापारियों की सेवा में जुटा रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने समय की मांग को देखते हुए उपलब्ध संसाधनों यथा पार्सल वैन, स्टाफ और पथ की उपलब्धता और इस विषम परिस्थिति में रेलवे की अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए विशेष पार्सल ट्रेनों के आवागमन को सुनिश्चित किया है। इस संबंध में अब एक और कोविद-19 विशेष पार्सल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस -लुधियाना-बांद्रा टर्मिनस के मध्य संचालित हो रही है। इसमें 5 पार्सल वाहन कोच और एक एसएलआर कोच होगा।
विज्ञापन

बीच रास्ते पर व्यापारियों को मिलेगी सुविधा
विशेष पार्सल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस -लुधियाना -बांद्रा टर्मिनस मार्ग में वापी, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आनंद, अहमदाबाद, पालनपुर, अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी, दिल्ली और अंबाला स्टेशनों पर आवश्यक वस्तुओं का लदान/उतरान सुनिश्चित करेगी। इन स्टेशनों से व्यापारी आसानी से सामान लोड व उतरवा सकेंगे।
पार्सल ट्रेन चलने की समय अवधि
बांद्रा टर्मिनस से यह पार्सल ट्रेन 6, 8 , 11 और 13 अप्रैल को रात 8 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 8.30 पर अंबाला पहुंचेगी। लुधियाना से यह विशेष पार्सल ट्रेन 8 , 10 , 13 और 15 अप्रैल को रात 11.30 बजे चलेगी और डेढ़ घंटे बाद रात 1 बजे अंबाला पहुंचेगी।
विज्ञापन

विशेष पार्सल ट्रेनों में मार्ग में निर्धारित समय के अंदर ही सामान का लदान/उतरान किया जाएगा। व्यापारी किसी भी जानकारी व सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर अंबाला 9729539980 के अलावा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक - 9729539961, मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रथम - 9729539960 व मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिव्तीय -9729539959 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें