फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तालमेल की कमी से पार्किंग की लिफ्ट का अटका काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सदर बाजार में करोड़ों रुपये की लागत से बनी बहुउद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट का काम रुक गया है। गड्डा खोदने के बाद इसे पुन: भर दिया गया है जबकि नगर परिषद ने दावा किया था कि लिफ्ट का सामान पार्किंग स्थल पर पहुंच चुका है और जल्द इसे स्थापित करने का कार्य शुरु करवा देंगे। बावजूद इसके कार्य तो शुरु हुआ नहीं, गड्ढा भरने के बाद ठेकेदार जरूर गायब हो गया है।
विज्ञापन

जब इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता मंदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लिफ्ट को जिस जगह स्थापित किया जाना है। उसका बेस तैयार हो गया है जिससे आगामी प्रक्रिया आरंभ की जा सके। दरअसल सदर क्षेत्र में बनी बहुउद्देशीय पार्किंग में कुछ दिन पहले ही बूम बैरियर की सुविधा शुरु की गई है जोकि स्वचलित प्रणाली से लैस है। वहीं, पार्किंग में 24 घंटे बिजली की सुविधा देने के लिए 125 केवीए का एक जनरेटर भी पार्किंग में लगाया जा रहा है।
इसके अलावा 250 केवीए का एक और जनसेट लगाया जाएगा जोकि पार्किंग में लगने वाली लिफ्ट को संचालित करने में सक्षम होगा। नगर परिषद ने लगभग 19.38 लाख रुपये की लागत से सदर क्षेत्र में बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण किया था जिससे छावनी के बाजार ट्रैफिक जाम से मुक्त हो सकें और गली-मोहल्लों में वाहन खड़ा करने वाले चालक मासिक पास पर यहां सुविधा प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन



3.57 करोड़ की लिफ्ट

बहुउद्देशीय पार्किंग के दूसरे हिस्से जोकि विजय रतन चौक के पास है, पर लिफ्ट स्थापित करने की योजना है। यहां 3.57 करोड़ की लागत से दो लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसमें एक वाहन तो दूसरी पैसेंजर लिफ्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें