फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव यात्रा को मिल रहा समर्थन : निर्मल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सह सचिव निर्मल सिंह और आप प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा की अध्यक्षता में छावनी में बदलाव यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यह यात्रा फुटबाल चौक से शुरू होकर बब्याल राजपूत धर्मशाला पर समाप्त हुई। यात्रा का मुख्य बाजारों में धूमधाम से लोगो और संस्थाओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत भी किया। निर्मल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा को पूरे प्रदेश से भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस बदलाव की मुहिम आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 10 साल पहले छेड़ी थी कि सत्ता को बदल कर ही आम जनता की आवाज को उठाया जा सकता है।
उन्होंने सत्ता के माध्यम से व्यवस्था को बदला और आज विदेशों तक इसकी चर्चा है। इसके बाद पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया और आज आम आदमी पार्टी की ओर से जमीन पर लोगों के लिए काम करवाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने लगभग 9 वर्ष से ज्यादा होने को जा रहे हैं, लेकिन अंबाला छावनी में कथित लाखों-करोड़ों रुपये लगने के बाद भी लोगों के चलने के लिए अच्छी सड़क नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सरकार की तरफ से बयान आया, 44 करोड से सड़कें बनाई जाएंगी। कहीं, स्टेडियम की तरह 44 करोड की सड़कें भी घोटाले की भेंट न चढ़ जाएं। उन्होंने कहा कि डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं दिख रही। छावनी के सामान्य अस्पताल में आज भी एसडीपी मशीन नहीं है। इस कारण डेंगू के मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में लूटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें