फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर मिलेगी पार्सल पैकिंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहिया वाहनों सहित पार्सल की बुकिंग के लिए अब लोगों को मनमाने रेट नहीं देने होंगे। रेलवे ने लोगों की परेशानी का समाधान कर दिया है। रेलवे ने दिल्ली की एक कंपनी को पार्सल में आने वाले दोपहिया वाहनों सहित अन्य सामान की पैकिंग का ठेका जारी किया है। इस सुविधा का फायदा लोगों को तो होगा ही, वहीं रेलवे को भी सालाना लगभग 11.90 लाख रुपये का राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन


देने पड़ते थे 500 से 700 रुपये
स्टेशन के पार्सल कार्यालय में आने वाले लोगों से लगातार रेलवे के पास शिकायतें पहुंच रहीं थी कि उनके वाहनों और अन्य सामान की पैकिंग के लिए दोगुने रुपये लिए जा रहे हैं। इसमें दोपहिया वाहन के लिए 500 से 700 रुपये और अन्य पार्सल के लिए भी काफी रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। स्टेशन के बाहर पुल के नीचे बाहरी लोग वाहनों की पैकिंग का कार्य करते थे। इसके बाद रेलवे ने इस सुविधा का आकलन किया और रिपोर्ट प्राप्त होते ही निविदा जारी करके ठेका अलॅाट कर दिया।

यह होंगे रेट
बाइक 60 सीसी से 350 सीसी तक 300 रुपये और 350 सीसी से ऊपर की पैकिंग के लिए 350 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार छोटे बॉक्स के लिए 50 रुपये, लकड़ी के बक्से के लिए 250 रुपये, गत्ते का डिब्बा 200 रुपये, प्लास्टिक की प्रत्येक पत्ती के लिए पांच रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से अक्सर शिकायत मिलती थी कि पार्सल कार्यालय में पैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि लोगों के रुपये और समय की बचत हो सके। इसे देखते हुए पार्सल कार्यालय के नजदीक पैकिंग का काम शुरु करवा दिया गया है। ठेकेदार को रेट से संबंधित सूची चस्पाने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि रेट को लेकर किसी प्रकार का विरोधाभास न रहे।
विज्ञापन

- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें