फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों को फूटा गुस्सा: सेंटपॉल स्कूल के बाहर फीस वृद्धि को लेकर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सेंट पॉल हाई स्कूल में फीस वृद्धि के आरोप में अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साए अभिभावक जब फीस वृद्धि के आरोप में स्कूल के बाहर पहुंचे तो सुबह के समय उन्हें प्रवेश नहीं मिला। इससे अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने नारेबाजी करते हुए जबरदस्ती परिसर में प्रवेश कर लिया। अभिभावकों की भीड़ और आक्रोश को देखते हुए प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया। गुस्साए अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन दूसरे फंड मिलाकर ट्यूशन फीस के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। उधर प्रबंधन ने अभी फीस कम करने से साफ इंकार कर दिया। परिजनों को किस्तों में फीस जमा करवाने का विकल्प जरूर दिया।
विज्ञापन

तीन महीने की फीस जमा करवाने के आदेश
ट्यूशन फीस की एवज में हर छात्र के परिजन से 4500-4500 रुपये जमा करवाने की बात कही गई थी। फीस देखकर परिजन भड़क उठे। इस पर एतराज जताने के लिए शुक्रवार को काफी संख्या में परिजन मॉडल टाउन स्थित स्कूल के बाहर जमा हो गए।
दो घंटे बाहर खड़े रखने के आरोप
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल के बाहर दो घंटे कड़ी धूप में तपने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने उनकी सुध नहीं ली। इसीलिए मजबूरी में उन्हें जबरदस्ती परिसर में दाखिल होना पड़ा। इसके बाद प्रिंसिपल अपने कमरे से उठ कर बाहर आ गए। जहां अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन के बीच तीखी नोक झोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी स्कूल प्रबंधन व अभिभावक अपनी अपनी जिद्द पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीच का रास्ता निकाल स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों के बीच मंत्रणा करने का सुझाव दिया। एक प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाकर बाकी सभी अभिभावकों को स्कूल परिसर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

नहीं कराया पानी का प्रबंध
काफी देर धूप में तपने के बाद अभिभावकों का गुस्सा एक बार फिर उग्र हो गया। गुस्साए अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी-इतनी फीस देने के बावजूद पीने तक के पानी की व्यवस्था नहीं करवाई गई।
30 जून तक फीस जमा करवाने के निर्देश
बातचीत में शामिल अभिभावक ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के साथ हुई बातचीत में स्कूल प्रबंधन ने शर्तों को जारी रखे हुए कहा कि अगर अभिभावक 30 जून फीस जमा नहीं करवाते हैं तो उनके बच्चों का नाम स्कूल से काट दिया जाएगा।
ट्यूशन फीस में 50 फीसदी की कटौती गैर जरूरी मांग
इंटीग्रेटिड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सौरभ कपूर ने कहा कि परिजन स्कूल प्रबंधन से ट्यूशन फीस में 50 फीसदी की कटौती करने की मांग कर रहे हैं। यह मांग गलत है। स्कूल ने इस बार कोई फीस नहीं बढ़ाई है।
हम परिजनों से सिर्फ ट्यूशन फीस ले रहे हैं। इस साल स्कूल की ओर से फीस में भी किसी तरह की बढ़ौतरी नहीं की गई है। हम परिजनों की बात सुनने के लिए तैयार हैं। मगर ट्यूशन फीस में कटौती करना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन

मिसेज चार्ल्स, प्रिंसिपल, सेंट पॉल हाई स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें