फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीएमश्री योजना में शामिल होगा परेड स्कूल

विज्ञापन
अंबाला छावनी के कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन परेड में ​स्थित उच्च विद्यालय। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के अधीन परेड स्कूल का नाम जल्द ही पीएम श्री योजना में शामिल होगा, यानी स्कूल का नाम पीएम श्री के नाम से जाना जाएगा। इसकी तैयारियां कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने शुरु कर दी है ताकि जल्द प्रस्ताव तैयार करके मान्यता के लिए मुख्यालय सहित सरकार के पास भेजा जा सके।
विज्ञापन

मौजूदा समय में रक्षा संपदा पश्चिमी कमान के अधीन कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला सहित 13 बोर्ड के लगभग 30 से अधिक स्कूल हैं। इनमें से डलहौजी के एक स्कूल को ही पीएम श्री योजना के तहत तब्दील किया गया है। पिछले दिनों बोर्ड द्वारा आयोजित किए गए सांस्कृतिक उत्सव में पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने भी अन्य बोर्ड को निर्देश दिए थे कि वो भी अपने अधीन स्कूलों को पीएम श्री में तब्दील करने की प्रक्रिया आरंभ करें।
निशुल्क शिक्षा और खानपान
जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला लगातार प्रयासरत है। परेड स्थित बोर्ड के स्कूल में बच्चों को निशुल्क शिक्षा और मिड-डे-मील के तहत खाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। मौजूदा समय में कक्षा एक से 10वीं तक इस स्कूल में सरकारी नियमों के तहत बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। वहीं पीएम श्री का सम्मान मिलते ही अन्य कुछ सुविधाओं में भी वृद्धि हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
कैंटोनमेंट बोर्ड के परेड स्थित को पीएम श्री योजना में शामिल करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। मौजूदा समय में पश्चिमी कमान के अंदर डलहौजी के एक मात्र स्कूल को ही यह सम्मान हासिल है। उम्मीद है कि दूसरा नंबर कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के स्कूल का होगा।
विज्ञापन

राहुल आनंद शर्मा, सीईओ कैंट बोर्ड अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें