फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पन्ना प्रमुख सम्मेलन आज, गृहमंत्री भी क्यूआर कोड से होंगे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भारतीय जनता पार्टी ने पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन के साथ चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। रविवार को अंबाला के बीपीएस प्लेनेटोरियम के साथ ग्राउंड में दोपहर तीन बजे से पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसमें अंबाला छावनी विधानसभा के 4500 पन्ना प्रमुख शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस बार पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में कोई बाहरी न जाए इसके लिए क्यूआर कोड से एंट्री दी गई है। सिर्फ यह नहीं बल्कि नियम इतने सख्त हैं कि कार्यक्रम में आने वाले मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ और गृहमंत्री अनिल विज भी क्यूआर कोड दिखाकर बैठक में दाखिल होंगे।
इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। शनिवार को बीपीएस प्लेनेटोरियम के साथ लगते ग्राउंड में तैयारियों को आखिरी रूप दिया गया। इसके साथ ही पन्ना प्रमुखों को जो निमंत्रण भेजे गए हैं उन पर भी गृहमंत्री अनिल विज के हस्ताक्षर हो रहे हैं। ऐसे में यह सम्मेलन अंबाला छावनी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


लाेकसभा और विधानसभा की रखेंगे रूपरेखा

अंबाला में इस साल की यह पहली इतनी बड़ी पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें सभी पन्ना प्रमुखों को बुलाया गया है। पिछले छह महीने से इसकी तैयारी चल रही थी। इस सम्मेलन में पहले आने वाले लोकसभा चुनाव और आगामी समय में विधानसभा चुनावों के लिए संगठन अपनी रणनीति तय करेगा।
लोकसभा चुनाव निकट हैं ऐसे में छावनी क्षेत्र से भाजपा पूरी तरह से मजबूत रहे और विधानसभा चुनावों में भी पार्टी पिछली बार से अधिक मतों से अपना कमल खिलाए इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं पन्ना प्रमुखों को इस सम्मेलन में उनकी जिम्मेदारी भी बताई जाएगी। इस कार्य में पन्ना प्रमुखों का काफी अहम योगदान होगा, क्योंकि पन्ना प्रमुख ही संगठन में वह कड़ी है जो घर-घर जाकर लोगों को प्राथमिक तौर पर पार्टी की नीतियों और कार्यों को बताएंगे। इन पन्ना प्रमुखों के गठन के बाद से भाजपा को काफी बल भी मिला है।

एक पन्ने के 60 वोटरों पर एक पन्ना प्रमुख

मतदाता सूची में एक पृृष्ठ पर 60 वोटर होते हैं। ऐसे में इन 60 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख बनाया जाता है। ऐसे अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में 4500 पन्ना प्रमुख हैं।

एक मंडल पर तीन स्कैनर होंगे

इस बार क्यूआर कोड से पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में एंट्री दी जाएगी इसलिए 9 क्यूआर कोड स्कैनर मशीनों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाहर से मंगाया है। एक मंडल प्रमुख को तीन स्कैनर मशीनें दी जाएंगी। ऐसे तीन मंडल प्रमुखों के पास कुल नौ स्कैनर मशीनें होंगी। मंडल प्रमुख अपने-अपने मंडल के अधीन आने वाले पन्ना प्रमुखों के निमंत्रण पत्र को स्कैन करने के बाद ही उन्हें सम्मेलन के लिए भेजेंगे। दोपहर दो बजे से पन्ना प्रमुखों की कार्यक्रम स्थल पर एंट्री शुरू हो जाएगी। इसके बाद तीन बजे से सम्मेलन शुरू हो जाएगा।



वर्जन

पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भी क्यूआर कोड को स्कैन कराने के बाद एंट्री करेंगे। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की एक बड़ी संख्या प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन

-राजीव गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें