अंबाला सिटी। शहर के एमडीएसडी कॉलेज में बुधवार को अभिव्यक्ति रेड शो- राज्य स्तरीय ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। इस स्पर्धा में फतेहाबाद, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम से पांच टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रोहतक का पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज प्रथम, एमएम कॉलेज फतेहाबाद ने दूसरा और वैश कॉलेज भिवानी तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी की डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. उजिता, असिस्टेंट डायरेक्टर हरप्रीत कौर एवं एमडीएसडी कॉलेज प्राचार्य डॉ. किरण आंगरा ने निभाई।
मंच संचालन कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डाक्टर नीलम ने किया। उन्हें बेस्ट मंच संचालन के सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉक्टर राखी, अंबाला एड्स कंट्रोल सोसायटी नोडल अधिकारी एवं सिविल अस्पताल से आईसीटीसी, ओएसटी, टीबी, एसआईटी, एफआईएआरटीसी स्टाफ व एमडीएसडी कॉलेज का स्टाफ डॉ. सीमा, जसप्रीत कौर आंचल नीशू बंसल मौजूद रहीं।